
आज आतंकवाद के खिलाफ ऐसा कौन सा देश है जो नहीं लड़ रहा है. सभी चाहते हैं की हमारे देश में आतंकवाद ना फैले. आतंकवाद से कोई एक देश समस्या को नहीं झेलता अपितु पूरा विश्व उस लड़ाई को झेलता है, उस आतंकवाद से लड़ता है. हिंसा किसी को पसंद नहीं आती. आज वर्ल्ड लेवल पर भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने इसी आतंकवाद को दूर करने के लिए कार्यवाही कि और इसके खिलाफ बहुत अच्छा कदम उठाया है. 2015 से अभी तक ट्विटर ने 10 लाख ट्विटर एकाउंट्स को क्लोज कर दिया है. क्योंकि ये वे लोग थे जो आतंकबाद को कहीं ना कहीं बढावा देते थे. इसके लिए कई देशों ने ट्विटर पर दबाव डाला इसके बाद ट्विटर ने इस दबाब में आकर ये कदम उठाया.
Comments
Post a Comment