
आईपीएल 2018 का आगाज होने में बस एक हफ्ता बाकी है. आईपीएल के 11 सालों में नीलामी के दौरान कई क्रिकेटर अपने निर्धारित दाम से चार-पांच गुना ज्यादा में बिके. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) हमेशा से खिलाडियों की नीलामी को लेकर काफी सुर्खियों में रहा है. इस बार इस सीजन में बेन स्टोक्स जहां सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने तो जयदेव उनादकट ने इस मामले में सभी भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. इन दोनों ही खिलाड़ियों को राजस्थान रॉयल्स ने क्रमश: 12.5 और 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा.
RCB ने कप्तान कोहली को टीम में बरकरार रखने की कोई कसर नहीं छोड़ी बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ने वालों में विराट कोहली के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियन्स के रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जिन्हें उनकी टीमों ने 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. इसके साथ ही कोहली ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स (आरपीएस) द्वारा 14.5 करोड़ में खरीदे इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया. विराट कोहली को 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है, जो वास्तव में उनकी लीग फीस है. सभी टीमें इस खिताबी जंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. विराट जहां आरसीबी की अगुआई करेंगे तो वहीं धोनी वापस चेन्नई की कमान संभालेंगे. यहाँ हम आपको आईपीएल के पहले सीजन से लेकर ग्यारहवें सीजन तक के दस सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं.
Comments
Post a Comment